राजा मानसिंह हत्याकांड के आरोपी कान सिंह भाटी की मौत
चर्चित राजा मानसिंह हत्याकांड में दोषी पूर्व पुलिस अधिकारी कान सिंह भाटी (82) का शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। वह मथुरा जेल में सजा काट रहे थे। तबीयत खराब होने पर 4 दिन पहले उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी साल 22 जुलाई को ही पूर्व डीएसपी कान सिंह समेत 11 पुलिसवालों को राजा मानसिंह हत्याकांड में मथुरा की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पोस्टमार्टम के बाद अब उनका शव बीकानेर ले जाया जाएगा।
21 फरवरी 1985 को भरतपुर के राजा मानसिंह का राजस्थान के डीग में एनकाउंटर कर दिया गया था। 1990 में यह मामला राजस्थान से बाहर मथुरा में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस एनकाउंटर में 35 साल बाद कोर्ट का फैसला आया था।
J Singh 

