डूंगरपुर अस्पताल से भागी कोरोना पॉजिटिव महिला

श्रीहरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल। यहां भर्ती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके पति व परिजन का सैंपल लेने से पहले ही वे यहां से भाग गए।

डूंगरपुर अस्पताल से भागी कोरोना पॉजिटिव महिला

डूंगरपुर: मेडिकल कॉलेज और श्रीहरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल परिसर के जिला कोविड-19 अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव महिला शनिवार को पति और एक महिला परिजन के साथ भाग गई। महिला सुबह 11 बजे कोविड अस्पताल से भागी। डॉक्टरों को 5 घंटे बाद शाम 4 बजे इसका पता चला। मामला पुलिस तक पहुंचा, फिर उसकी खोजबीन शुरू हुई और घटना के 12 घंटे बाद रात 11 बजे महिला और उसके पति को पुलिस एक रिश्तेदार के घर से पकड़कर अस्पताल लेकर आई। अलवर में कोरोना विस्फोट यह भी पढें

जबकि पॉजिटिव महिला के साथ रही उसकी परिजन महिला का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले में अस्पताल प्रबंधन की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने महिला, उसके पति और परिजन महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोरोना संकट के बीच आई बाढ़ ने बढ़ाई चिंता यह भी पढें

21 जुलाई को डिलेवरी के लिए एडमिट हुई थी
दोवड़ा के पगारा गांव निवासी 20 वर्षीय महिला को उसके पति और परिजन महिला ने डिलेवरी के लिए श्रीहरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में 21 जुलाई को इमरजेंसी में दाखिल कराया था। डॉक्टरों ने महिला का सीजेरियन किया। उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया था।