7 और 10 मई को होंगे पंचायतीराज उपचुनाव निर्वाचन विभाग ने पूरी की तैयारियां, सूखा दिवस घोषित

7 और 10 मई को होंगे पंचायतीराज उपचुनाव निर्वाचन विभाग ने पूरी की तैयारियां, सूखा दिवस घोषित
डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उप चुनाव के तहत खाली हुई सीटों पर 7 और 10 मई को चुनाव होंगे। वोटिंग को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।

डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उप चुनाव के तहत खाली हुई सीटों पर 7 और 10 मई को चुनाव होंगे। वोटिंग को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। वोटिंग वाले क्षेत्रों में अवकाश और सूखा दिवस भी घोषित कर दिया गया है।

कलेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि पंचायतीराज उपचुनाव 2022 के तहत जिले की दोवड़ा और बिछीवाड़ा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। पंचायत समिति दोवड़ा की ग्राम पंचायत खेमपुर वार्ड 5, पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत महिपालपुरा वार्ड 8 एवं संचिया वार्ड 1 में मतदान होगा। इस दिन इन ग्राम पंचायतों के वार्डों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही यदि किसी मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान होने की स्थिति में उस मतदान क्षेत्र में पुनमर्तदान की तारीख को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र में पांच किलोमीटर के दायरे में 5 मई को शाम 5 बजे से सूखा दिवस घोषित कर दिया गया है। इनमें 7 मई को मतगणना पूरी होने तक सुखा दिवस रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि पंचायत समिति दोवड़ा के वार्ड संख्या 17 और 18 के लिए उपचुनाव 10 मई 2022 (मंगलवार) को होने वाले है। इस क्षेत्र में 8 से 10 मई तक सूखा दिवस रहेगा। पंचायत समिति दोवड़ा की ग्राम पंचायत हथाई, दरा हथाई, वाडा हथाई, सत्तु, देवकी, भचडिया, रद्युनाथपुरा, खजुरिया, मोदरा, ओडवाडिया, बेरणिया में सूखा दिवस रहेगा। वहीं मतदान के दिन इन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।