RBSE10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल:24 मार्च से 26 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं, वैकल्पिक सब्जेक्ट के पहले होंगे एग्जाम

RBSE10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल:24 मार्च से 26 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं, वैकल्पिक सब्जेक्ट के पहले होंगे एग्जाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया है। सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं गुरुवार 24 मार्च से शुरू और मंगलवार 26 अप्रैल को समाप्त होगी।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि शिक्षाविदों की राय पर सीनियर सेकेंडरी स्तर पर पहली बार बड़े अनिवार्य विषयों के स्थान पर छोटे वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। अब तक बड़े अनिवार्य विषयों की परीक्षा पहले होती थी। सेकेंडरी प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षाएं गुरुवार 31 मार्च से शुरू होगी और मंगलवार 26 अप्रैल को समाप्त होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 11:45 बजे तक होगी।

सेकेंडरी परीक्षा के प्रथम दिन गुरुवार 31 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को विज्ञान, 12 अप्रैल को गणित, 18 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 22 अप्रैल को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)- प्रवेशिका परीक्षा और 25 अप्रैल को हिन्दी अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी। 26 अप्रैल को व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी।