सरिस्का में सफारी महंगी:10 से 15 पर्सेंट तक किराया बढ़ाया, अब जिप्सी का किराया 7 हजार रुपए
अलवर में सरिस्का में सफारी करना महंगा हो गया है। गाइड से लेकर जिप्सी किराए की दरें बढ़ाई हैं। अभी सरिस्का प्रशासन भी पूरी गणना करेगा। तब पता चलेगा कि कुल कितना किराया बढ़ा है। लेकिन इतना साफ है कि एक जिप्सी का पूरा किराया करीब 7 हजार रुपए पहुंच जाएगा।
एक जिप्सी में 6 विजिटर्स सफारी कर सकते हैं। अब तक यह किराया 6 हजार 410 रुपए था। इसी तरह कंटेनर का किराया भी 8 हजार से बढ़कर करीब पौने नौ हजार रुपए तक पहुंच जाएगा। नई दरें 27 जनवरी से लागू हो गई हैं।
लेकिन पहले दिन पुराने दर से किराया लिया गया। संभवतया 28 जनवरी से बढ़े हुए किराए से सफारी कर सकेंगे। विभाग के स्तर पर आदेश जारी हो चुके हैं। अलवर की तरह अन्य टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की सफारी की दरें बढ़ाई गई हैं।
इस तरह अलग-अलग बढ़ा किराया
- जिप्सी गाइड फीस -पहले 125- अब 140
- कंटेनर गाइड फीस -पहले प्रति व्यक्ति 43 रुपए - अब 50 रुपए
- वाहन किराया - पहले 485 प्रति - अब 535
- वाहन किराया कंटेनर - पहले 400 रुपए - अब 440 रुपए
- बफर जोन में वाहन किराया 1000 रुपए - अब 1300 रुपए
- बफर जोन में गाइड फीस पहले 200 रुपए- अब 300 रुपए
Naresh Chouhan 

