चंबल की कराइयों में धूप सेंकने निकली मादा पैंथर

चंबल की कराइयों में धूप सेंकने निकली मादा पैंथर

उत्तरी हवाओं के असर से रात के पारे में गिरावट जारी है। सुबह काेहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 300 मीटर तक बनी रही। सुबह गलन और ठिठुरन सेे शहरवासी परेशान नजर आए। दिन में गुनगुनी धूप से शहरवासियाें काे राहत मिली। मंगलवार काे 4.2 डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अधिकतम पारा 21.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

आज भी पारे में गिरावट की संभावना

दिन में धूप निकलने से शहरवासियाें काे राहत मिली, लेकिन सर्दी का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में एक से दाे डिग्री गिरावट के साथ काेहरा छाए रहने की उम्मीद है। जयपुर माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी हवाओं और आसमान साफ हाेने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।