सुजानगंगा नहर के किनारे चलती कार में लगी आग, अंदर बैठे तीन लोग सुरक्षित

सुजानगंगा नहर के किनारे चलती कार में लगी आग, अंदर बैठे तीन लोग सुरक्षित

शहर के केतन गेट से आगे नहर किनारे सर्वोदय स्कूल के निकट मंगलवार रात्रि करीब सवा दस बजे अचानक चलती एक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। अचानक लगी कार में आग से कार में सवार तीन लोग घबराकर गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर बाहर निकल आए, जो सुरक्षित बताए गए हैं।

घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल को दी गई। जिस पर थाना मथुरा गेट पुलिस और नगर निगम की अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार गादौली निवासी योगेश सेनी अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहा था कि अचानक चलती कार मेें सर्किट शॉर्ट हो गया।