भंगार के गोदाम में लगी आग तीन घंटे बाद पाया काबू
क्षेत्र में अम्बेडकर नगर स्थित भंगार के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को करीब 3 घंटे लगे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ ही वहां जुटे लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। दोपहर करीब एक बजे पहले धुआं उठा और बाद में आग की तेज लपटें उठी।
3 घंटे तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। कुछ ही देर में वहां सादड़ी पुलिस भी पहुंच गई। आग से लाेडिंग टेम्पाे भी जल गया। तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड के ओपाराम सागर, भाेलाराम देवासी, कैलाश कंडारा, बंटी कंडारा, अनिल के सहयाेग से आग पर काबू पाया।


