कम्पाउंडर ने साथी ANM से किया रेप, बेटी को जन्म दिया फिर भी नहीं की शादी, अब मामला दर्ज

कम्पाउंडर ने साथी ANM से किया रेप, बेटी को जन्म दिया फिर भी नहीं की शादी, अब मामला दर्ज

पाली जिले के बगड़ी नगर थाने में एक ANM ने साथी कम्पांडर के खिलाफ करीब 20 साल पहले ननिहाल छोड़ने के बहाने रास्ते में रेप करने का मामला सामने आया हैं। रिपोर्ट में बताया कि डरा-धमका कर आरोपी ने दो साल में कई बार रेप किया। जिससे पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की। इस पर पीड़िता ने 52 वर्षीय गुड़ा श्यामा (बगड़ी नगर) निवासी कंपाउडर भागीरथप्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

SP राजन दुष्यंत ने बताया कि एक तलाकशुदा महिला ने अपने साथी कंपाउडर रहे भागीरथप्रसाद के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दिया। जिसमें बताया कि वर्ष 1998 में सोजत के निकट एक गांव में उसकी पोस्टिंग हुई थी। इस दौरान साथी कम्पांडर भागीरथप्रसाद से जान-पहचान हुई। वर्ष 2002 की बात हैं। उसे ननिहाल जाना था। भागीरथप्रसाद ने छोड़ने की बात कही। परिचित होने के कारण वह उसके साथ रवाना हो गई लेकिन बीच रास्ते उसके साथ भागीरथप्रसाद ने रेप किया तथा विरोध करने पर शादी का झांसा दिया, लेकिन शादी नहीं कि तथा डरा धमका कर वर्ष 2004 तक यौन शोषण करता रहा। जिससे वर्ष 2005 में उसने बेटी को जन्म दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपी उससे शादी करने को राजी नहीं हुआ। तथा उसके पति को आरोपी ने अश्लील फोटो भेजे, जिस पर पति ने उसे तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ सोजत हेमंत जाखड़ को सौंपी।