पहले कार डिवाइटर में जा टकराई, 10 मिनट में बाद अचानक आग लगी, 30 मिनट में कार पूरी जल गई

पहले कार डिवाइटर में जा टकराई, 10 मिनट में बाद अचानक आग लगी, 30 मिनट में कार पूरी जल गई

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के निकट बुधवार रात्रि को सोतानाला पुलिया के पास नील गाय को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से जा टकराई। एक्सीडेंट के करीब 10 मिनट बाद कार में अचानक आग लग गई। फिर करीब 30 मिनट में कार पूरी जल गई। बहरोड़ से नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू पाया लेकिन जब तक दमकल पहुंची तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
खाटूश्यामजी जा रहा था परिवार
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के शकूरपुर निवासी अमित कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से सीकर के खाटू श्यामजी जा रहे थे। जैसे ही कार बहरोड़ में सोतानाला पुलिया के पास पहुंची, तो सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिसे बचाने का प्रयास किया, तो कार डिवाइडर से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग बाहर निकल आए। दुर्घटना के करीब 10 मिनट बाद अचानक से कार के इंजन में आग लग गई।

कार पूरी तरह जल गई।
कार पूरी तरह जल गई।

दूसरी कार से रवाना
सूचना के बाद कोटपूतली के पनियाला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगती देख दमकल को सूचना दी गई। जहां बहरोड से पहुंची नगर पालिका की दमकल ने आग पर काबू पाया। वही आगजनी के हादसे के बाद कार सवार घबरा गए। हालांकि दूसरी गाड़ी से सवार होकर खाटू श्याम जी के लिए रवाना हो गए। किसी तरह की जन हानि होने से बच गई।