घर में घुस पड़ोसी ने किया महिला से रेप परिजनों के आने पर धक्का देकर भागा आरोपी, जान से मारने की धमकी दी
भरतपुर के बयाना थाना इलाके में एक व्यक्ति ने एक महिला के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय अचानक महिला के परिजन घर में आ गए जिन्हें देख आरोपी भाग गया और जाते जाते धमकी दे गया की अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। फिलहाल पीड़िता ने बयाना थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया है।
आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़िता ने बताया की उसकी 7 महीने पहले शादी हुई है। वह सुबह घर पर अकेली थी। पीड़िता घर के अंदर घर के काम कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 25 साल का पंकज उसके घर में घुस आया। पंकज ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।
कुछ देर बाद उसकी सास और ननद घर आ गई। जिन्हें देख आरोपी उन्हें धक्का मारकर भाग गया और जाते जाते धमकी दे गया की अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो वह सभी को जान से मार देगा। जिसके बाद पीड़िता बयाना थाने पहुंची और पंकज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।


