अलवर रैणी: मकान गिरने से घरेलू सामान नष्ट

Aug 14, 2020 - 02:34
Aug 14, 2020 - 03:17
अलवर  रैणी: मकान गिरने से घरेलू सामान नष्ट

अलवर रैणी: गांव सालोली में गुरुवार सुबह बारिश के बीच एक मकान का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे मलबे में घरेलू सामान दब गया। हालांकि, गनीमत रही की उस समय परिवार को लोग मकान में मौजूद नही थे।

सालोली सरपंच रामसिंह मीणा ने बताया सुबह हल्की बारिश हो रही थी कि अचानक कमलेश गुर्जर के मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया व मलबे में 10 मन सरसों, चारपाई, बक्से, जेवरात आदि सामान दब गए। हादसे के समय घर की महिलाएं चारा लेने गयी थी व कमलेश चाय की दुकान पर था। सूचना पर सरपंच सहित ग्रामीण मौके पर जमा हो गए व मकान का मलबा हटाकर घरेलू सामान बाहर निकाला।