अलवर में लगातार दूसरे दिन कोहरा बसंत पंचमी के बाद भी कोहरे से सर्दी का असर बरकरार, न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

Feb 17, 2021 - 08:35
Feb 17, 2021 - 08:43
अलवर में लगातार दूसरे दिन कोहरा बसंत पंचमी के बाद भी कोहरे से सर्दी का असर बरकरार, न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

जिले में बसंत पंचमी के बाद भी सर्दी का असर बरकरार है। इसकी वजह कोहरा भी है। पिछले 2 दिनों से जिले में यह स्थिति है। सुबह 10 बजे के बाद भी कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सर्दी ढलान की ओर है।

1 डिग्री सेल्सियस तापमान भी गिरा
जिले में 2 दिन से कोहरा छाए रहने से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिले में 2 दिन पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो अब 9 डिग्री सेल्सियस है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री नीचे आया है। इसके कारण सुबह शाम और रात के समय सर्दी का असर बरकरार है।

फसलों को फायदा

किसानों का कहना है कि कोहरे से फिलहाल फसलों को कोई नुकसान नहीं है। सर्दी से गेहूं की फसल को फायदा है। सरसों में भी कोई खास नुकसान नहीं है। जिले में इस समय अगेती सरसों फसल की कटाई भी शुरू हो चुकी है, जबकि अभी गेहूं मैं सिंचाई चल रही है।