10 फीट लम्बे अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

10 फीट लम्बे अजगर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

गांव सिरस के जंगलों में 10 फीट लंबे अजगर को देखकर लोगों में भगदड़ मच गयी और भय व्याप्त हो गयी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई जिस पर तुरन्त वन विभाग के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर लोगों को भय से मुक्ति दिलायी। जिसके देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वनरक्षक ओमेन्द्र शर्मा उर्फ टूटन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिरस के जंगलों में अजगर देखे जाने की ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई।

जिसके बाद बयाना रेंजर लाखन सिंह के नेतृत्व में वनरक्षक रामजीत, बंटी एवं गिरवर के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को तलाश कर घंटों की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया गया। जो करीबन 10 फीट लम्बा था। और उसे सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया। गांव में अजगर के रेस्क्यू होने के बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।