नर्सिंग काउंसिल के पूर्व सदस्य महेश व उनका बेटा गिरफ्तार

नर्सिंग काउंसिल के पूर्व सदस्य महेश व उनका बेटा गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल के पूर्व सदस्य महेश चंद शर्मा व उनके बेटे मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है। इन पर आरोप है कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और पूछताछ के लिए बुलाने पर पेश नहीं हो रहे थे। एसीबी ने 29 अगस्त 2013 को महेश चंद को एक अस्पताल के लिए 5 लाख रु. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपित पर आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज किया था।

उस दौरान एसीबी की ओर से पेश 3900 से ज्यादा पेज के चालान में बताया गया था कि 28 साल की नौकरी में शर्मा ने 44 लाख रु. वेतन पाया और 14 करोड़ रु. से ज्यादा की संपत्ति जमा कर ली। एसीबी के अनुसार यह तमाम संपत्ति अर्जित आय से 372.18% ज्यादा है। ईडी को संदेह है कि महेश के पास 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी और हो सकती है। महेश शर्मा व उनके बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।