सपोटरा कांड को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी की

सपोटरा कांड को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी की

उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस कांड पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं सांसद किराेड़ीलाल मीणा ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपोटरा जा रहा हूं। मुझे जानकारी मिली है कि प्रशासन परिवार पर रात्रि में ही अंतिम संस्कार का दबाव बना रहा है, जिसके लिए परिजन तैयार नहीं हैं। यदि जबरन अंतिम संस्कार किया गया तो यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा होगी।

जंगलराज का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता कि पुजारी को सरेआम जिंदा जला दिया जाए। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों की कोई जाति नहीं होती। इसलिए मेरी सभी से प्रार्थना है कि सिर्फ़ जाति देखकर अपराधियों का बचाव नहीं करें। की बयान बाजी के जवाब में अब भाजपा ने राजस्थान में हाेने वाली आपराधिक घटनाओं काे लेकर गहलाेत सरकार पर लगातार हमले बाेलने शुरू कर दिए हैं। सपोटरा में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।

कमेटी में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अलका गुर्जर, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र मीणा शामिल हैं। यह कमेटी जल्द ही सपोटरा का दौरा कर पुजारी बाबूलाल वैष्णव के मौत के मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को सौंपेगी। पूनियां ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हाे चुकी है और अपराधी मस्त हैं।

प्रदेश में महिलाएं, बच्चे, दलित सुरक्षित नहीं: वसुंधरा

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सपाेटरा की घटना पर बयान जारी किया है। राजे ने कहा कि इस प्रकरण की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ जिस गति से बढ़ रहा है, उससे एक बात तो स्पष्ट है कि यहां महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, दलित, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस सरकार को नींद को त्यागते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाकर पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दिलाना चाहिए।

कानून व्यवस्था बिगड़ने की पराकाष्ठा: कटारिया
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने की एक पराकाष्ठा हाे गई है। पुलिस का डर अपराधियों में घटा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हाे गए है। पिछले कई दिनाें से कानून व्यवस्था की गिरावट काे लेकर सीएम काे लगातार चेता रहे हैं ।

डाॅ. किराेड़ीलाल सपाेटरा रवाना

सांसद किराेड़ीलाल मीणा ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपोटरा जा रहा हूं। मुझे जानकारी मिली है कि प्रशासन परिवार पर रात्रि में ही अंतिम संस्कार का दबाव बना रहा है, जिसके लिए परिजन तैयार नहीं हैं। यदि जबरन अंतिम संस्कार किया गया तो यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा होगी।

जंगलराज का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता कि पुजारी को सरेआम जिंदा जला दिया जाए। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों की कोई जाति नहीं होती। इसलिए मेरी सभी से प्रार्थना है कि सिर्फ़ जाति देखकर अपराधियों का बचाव नहीं करें।