सेलेब्स के हमसफर: वरुण धवन से लेकर शाहरुख खान तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने पहले प्यार से ही की शादी

सेलेब्स के हमसफर: वरुण धवन से लेकर शाहरुख खान तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने पहले प्यार से ही की शादी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी कर ली है। वरुण नताशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब ये दोनों 6वीं क्लास में साथ पढ़ते थे। नताशा वरुण का पहला प्यार हैं। उन्होंने हमेशा उनसे शादी के सपने देखे थे जो कि पूरे हो गए।

वैसे, वरुण के अलावा कई और सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने पहले प्यार से शादी की और अपने रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाया। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर...

शाहरुख खान

गौरी छिब्बर शाहरुख का पहला प्यार हैं। बात 1984 की है जब दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में 19 साल के शाहरुख की नजर,14 साल की गौरी पर पड़ी थी। शाहरुख उन्हें बस देखते ही रह गए थे। 25 अक्टूबर,1984 को तीसरी मुलाकात में शाहरुख ने गौरी के घर का फोन नंबर हासिल कर ही लिया। इसके बाद कई उतार-चढ़ावों के बीच से इनका प्यार गुजरा और दोनों ने 1991 में शादी कर ली थी। अब ये तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के माता-पिता हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप को जीवन साथी चुना है। ताहिरा जब 16 साल की थीं, तब आयुष्मान की उनसे पहली मुलाकात हुई थी। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। करीब 12 साल की पहचान को दोनों ने 2011 में शादी में बदला। आयुष्मान के लिए ताहिरा काफी लकी साबित हुईं। शादी के बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में विकी डोनर से सफल शुरुआत की। इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक 12 साल की उम्र में ही पड़ोस में रहने वाली सुजैन खान को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती थीं। वो अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। उस समय ऋतिक सुजैन से तो अपने दिल की बात नहीं कह पाए, लेकिन अपने दिल का हाल उन्होंने अपने करीबी दोस्त अभिनेता उदय चोपड़ा को सुनाया और कह दिया कि वो सुजैन से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए।

कुछ सालों बाद ऋतिक के अपने पहले प्यार यानी सुजैन से फिर मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और शुरू हो गई लव स्टोरी। 20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी को पूरा एन्जॉय किया। शादी के 6 साल के बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। 13 दिसंबर, 2013 को दोनों ने अपनी 17 साल की शादी को खत्म कर तलाक ले लिया था।

सुनील शेट्टी​​​​​​​

सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है जिनसे शादी करने के लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल, एक पेस्ट्री शॉप पर सुनील ने माना को पहली बार देखा था जिसके बाद वो उनपर फ़िदा हो गए थे। उन्होंने माना से मिलने के लिएय एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और सफल हो गए। दोस्ती प्यार में बदली लेकिन धर्म आड़े आ गया। माना मुस्लिम पंजाबी परिवार तो सुनील कर्नाटक के बंट समुदाय से हैं। परिवार वाले नहीं माने और 9 साल तक सुनील उन्हें मनाने में पीछे नहीं हटे। आखिरकार, परिवार वाले झुके और सुनील अपने पहले प्यार के रूप में माना को हासिल करने में कामयाब रहे।