शातिर वाहन चोर गिरफ्तार CCTV फुटेज से हुई पहचान, घेराबंदी कर पकड़ा तो चोरी की बाइक भी मिली

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार CCTV फुटेज से हुई पहचान, घेराबंदी कर पकड़ा तो चोरी की बाइक भी मिली

सांचौर थाना पुलिस ने सोमवार रात एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में आरोपी भजनलाल विश्नोई निवासी आमली सांचौर को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने सोमवार रात घेराबंदी कर उसको पकड़ा।

जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई। आरोपी भजनलाल स्मैक का आदी है, उसके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे के साथ चोरी के वाहन बरामदगी के प्रयास किया जा रहा है।