दाे रिश्ते के भाइयाें ने लाखाें रुपए मिलने के लालच में अवैध शराब ब्रांच के संचालक की चाकू मारकर की हत्या
झाब थाना क्षेत्र के फागाेतरा गांव में करीब 2 महीने पहले अवैध शराब ब्रांच के संचालक भीखसिंह राजपूत की लूट के इरादे से हुई हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। दाे रिश्ते के भाइयाें ने लाखाें रुपए लूटने के इरादे से उसकी हत्या कर उसके पास से 7500 रुपए लूटकर फरार हाे गए थे। इस मामले में माैके पर काेई सबूत, गवाह नहीं हाेने के कारण पुलिस काे ब्लाइंड मर्डर काे खाेलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार काे पुलिस ने इस मामले के एक आराेपी सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी खासरवी सरनाऊ काे गिरफ्तार कर लिया है।
सूखे कुएं में चार दिन भूखा-प्यासा पड़ा रहा युवक दाैसा के समीप भांडारेज माेड़ की घटना (यह भी पढ़ें)
दूसरे आराेपी सुरेश पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी राेहला की तलाश की जा रही है। एसपी श्यामसिंह चाैधरी ने बताया कि 8 जुलाई काे अज्ञात लाेगाें ने अवैध शराब ब्रांच के संचालक भीखसिंह की हत्या हाे गई थी। इस मामले का राज खाेलने के लिए सांचाैर एएसपी दशरथसिंह, डीएसपी वीरेंद्रसिंह के निर्देशन में सीआई गिरधरसिंह, झाब थानाप्रभारी अनु चाैधरी, एसआई किरण कुमार की अगुवाई में विशेष पुलिस दल का गठन किया।
टीम के शामिल सदस्यों ने दाे महीने तक पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की। साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इस मामले में आराेपी सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी खासरवी सरनाऊ काे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है। आराेपी ने सांचाैर से चाकू खरीदकर वारदात के एक दिन पहले भी हत्या करने की नीयत से बाइक पर पहुंचे थे, मगर उस दिन माैका नहीं मिलने पर वे पानी की बोतलें खरीदकर चले गए थे। दूसरे दिन वास बीयर की बोतलें खरीदी। एक ताे माैके पर ही पी। बाद में हत्या कर फरार हाे गए थे।


