नोएडा में बिना मास्क घूमते मिले 635 लोगों का चालान काटा, 63,500 रूपये का जुर्माना वसूला

नोएडा में बिना मास्क घूमते मिले 635 लोगों का चालान काटा, 63,500 रूपये का जुर्माना वसूला

नोएडा: केन्द्र सरकार ने कहा है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती हैं तब तक मास्क ही वैक्सीन है, लेकिन कुछ लोग इसको नज़रंदाज़ कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम ने बुधवार को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बिना मास्क के पकड़े गए 635 लोगों का बुधवार को पुलिस ने चालान किया। इनसे 63,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।