आज से जयपुर-मथुरा अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ शुरू
आज से जयपुर-मथुरा अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। लॉकडाउन लगने के बाद से ही जयपुर मथुरा पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद हो गया था जिसके कारण राजगढ़ से जयपुर के लिए यात्रा करने वाले लोग पिछले काफी समय से असुविधा का सामना कर रहे थे।
लंबे समय बाद फिर से मथुरा जयपुर अनारक्षित ट्रेन का संचालन आरंभ हो गया है। रेलवे की जानकारी के अनुसार अब इसमें मेल/ एक्सप्रेस का किराया लगेगा। ट्रेन में गार्ड सहित कुल 12 कोच होंगे। राजगढ़ आने का समय सुबह 11:03 बजे तथा जयपुर पहुंचने का समय दोपहर 2:30 बजे है। वापसी में दोपहर 3:05 बजे जयपुर से चलकर 6:13 शाम को राजगढ़ आएगी।
satveer 

