जयपुर में प्यार में फांसकर पति से कराया तलाक, रेप शादी करने की कहकर घुमाता-फिराता रहा, 2 महीने लव-इन-रिलेशनशिप में रखकर छोड़ा

Apr 12, 2022 - 13:55
जयपुर में प्यार में फांसकर पति से कराया तलाक, रेप शादी करने की कहकर घुमाता-फिराता रहा, 2 महीने लव-इन-रिलेशनशिप में रखकर छोड़ा
भट्‌टाबस्ती इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से आरोपी विपुल मानक ने रेप किया (डेमो पिक)।

जयपुर में शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला को प्यार में फांसकर आरोपी ने पति से तलाक तक करवा दिया। दो महीने देहशोषण के बाद हकीकत का पता चला। भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई डालुराम ने बताया कि रामनगर भट्‌टाबस्ती निवासी 26 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी विपुल मानक माधोराजपुरा का रहने वाला है। उसका पति शराब पीने का आदी था। जिससे रोज लड़ाई होने के कारण अलग रहने लगी। आरोप है कि विपुल मानक ने बातचीत के दौरान उसे प्रेम जाल में फांस लिया। पीड़िता को शादी करने का कहकर रेप किया। उसके बाद पति से तलाक करवा दिया। एक-दो महीने अपने साथ घुमाने-फिराने लगा।

मंदिर में वरमाला डालकर शादी की और मांग में सिंदूर भर शादी करने का झांसा दिया। गणेश मार्ग टोंक रोड स्थित मकान पर करीब 2 महीने तक साथ रहकर देहशोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर अब आरोपी ने मना कर दिया। सोमवार को शिकायत लेकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।