छात्रा की मौत का मामला हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, दो नाबालिग लड़कों से की गई पूछताछ

छात्रा की मौत का मामला हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, दो नाबालिग लड़कों से की गई पूछताछ

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में हुई छात्रा की मौत के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। अभी पुलिस इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है कि छात्रा की जहर पिलाकर हत्या की गई है या फिर उसने खुद जहर पीकर आत्महत्या की है। पुलिस ने आज दो नाबालिग लड़कों से भी पूछताछ की है।

5 अप्रैल को छात्रा की मौत हुई थी और 7 तारीख को छात्रा के परिजनों ने हलैना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि कॉलेज के कुछ लड़कों ने छात्रा को जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। थाने में मामला दर्ज भी करवाया था। छात्रा के परिजनों ने कॉलेज के दो टीचर्स पर भी आरोप लगाया था कि दो टीचर छात्रा को परेशान करते थे और सभी बच्चों के सामने उसका मजाक उड़ाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी, पुलिस ने कॉलेज सहित लड़की के मामा, कॉलेज के स्टूडेंट से पूछताछ की। लेकिन घटना अभी तक साफ नहीं हो पाई। पुलिस भी इस मामले को साफ नहीं कर पाई है कि छात्रा की जहर पिलाकर हत्या की गई है उसने आत्महत्या की।

क्या है पूरा मामला
5 अप्रैल को छात्रा की मौत हुई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने हलैना थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि छात्रा जब कॉलेज से घर जा रही थी तो कॉलेज में पड़ने वाले छात्रों ने छात्रा को जबरन जहरीला पदार्थ पीला दिए। जिसके बाद वह घर गई और उसे उल्टियां होने लगी। छात्रा के मामा उसे लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो गई।