कोटा में हादसा चंबल नदी की छोटी पुलिया से गिरा सेना का ट्रक, नहीं हुई जनहानि

कोटा में हादसा चंबल नदी की छोटी पुलिया से गिरा सेना का ट्रक, नहीं हुई जनहानि
चम्बल नदी की रियासत कालीन छोटी पुलिया पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया

चंबल नदी की छोटी पुलिया पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक का आगे का हिस्सा पुलिया के पिलर तोड़ता हुआ नीचे गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, एक राहगीर जरूर चोटिल हुआ है। इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के दो जवानों को मामूली चोट आना बताया गया है। सूचना पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के दोनों तरफ आवागमन रोका। दो क्रेन की सहायता से ट्रक को बाहर निकलवाया।

कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के दोनों तरफ आवागमन रोका। दो क्रेन की सहायता से ट्रक को बाहर निकलवाया।
कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के दोनों तरफ आवागमन रोका। दो क्रेन की सहायता से ट्रक को बाहर निकलवाया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक में सेना के 4 जवान सवार थे। जो नांता फायरिंग रेंज से वापस लौट रहे थे। लगभग साढ़े 9 बजे चंबल की छोटी पुलिया से गुजर रहे थे। तभी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर ने स्टीयरिंग घुमाया। लेकिन, स्टीयरिंग लॉक हो गया। ब्रेक नही लगने से अनियंत्रित ट्रक पुलिया के पिलर से टकरा गई। जिससे ट्रक का आगे का हिस्सा नीचे उतर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।