11 बजे बाद बाजार बंद, पुलिस ने लॉकडाउन क्षेत्र में वाहनों को जाने से रोका तो लगा जाम

11 बजे बाद बाजार बंद, पुलिस ने लॉकडाउन क्षेत्र में वाहनों को जाने से रोका तो लगा जाम

काेतवाली थाना क्षेत्र में लाॅकडाउन के आठवें दिन गुरुवार काे सुबह भगतसिंह सर्किल से अग्रसेन सर्किल की ओर जाने वाले ओवरब्रिज और जेल चाैराहे पर जाम लगने से लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 7 से 11 बजे तक छूट की अवधि के दाैरान भी चाैराहाें पर पुलिस की सख्ती देखी गई। बिना कारण लाॅकडाउन वाले एरिया में आने-जाने लाेगाें काे पुलिसकर्मी वापस भेज रहे थे, जिससे भगतसिंह सर्किल से अग्रसेन सर्किल की ओर जाने वाले ओवरब्रिज व जेल चाैराहे पर काफी देर तक जाम के हालात रहे।

5 माह से फरार चल रही लूट के 2 आरोपियों को डीग पुलिस ने किया मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार(ये भी पड़ें)

दाेनाें जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। इधर, सुबह 11 बजे छूट की अवधि समाप्त हाेने पर लाॅकडाउन वाले एरिया में दुकानें बंद हाे गई। सड़काें पर कुछ ही लाेग ही नजर आए। लॉकडाउन क्षेत्र की ओर जाने वाले शहर के चौराहों व सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान यातायात पुलिस ने कई वाहन चालकों के चालान भी काटे। इधर, दमकल की गाड़ियों से शहर के प्रमुख बाजाराें को सेनेटाइज किया गया।