10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में माइक्रोसॉफ्ट, रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी
माइक्रोसॉफ्ट 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है, जिसके बारे में रेग्युलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से कहा गया है कि वह अपने हार्डवेयर पोर्टफोलियो में भी बदलाव करेगी।ट्विटर, मेटा, अमेजन और शेयरचैट के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी कर्मचारियों की छटनी के बारे में जानकारी दी है। ग्लोबल दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों का ले-ऑफ करने जा रही है जो कि कंपनी के कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का 5% से भी कम है। माइक्रोसॉफ्ट ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कर्मचारियों की छटनी के बारे में जानकारी दी है, जिसमें बताया है कि जो कर्मचारी इससे प्रभावित हुए हैं उन्हें नोटिफाई कर दिया गया। इसमें से कई कर्मचारियों की छटनी कंपनी ने तुरंत शुरू कर दी है।
Naresh Chouhan 

