ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं:पारंपरिक खेलों में बच्चों ने दिखाया दम, विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
टपूकड़ा में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र व भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से एक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टपूकड़ा नगर पालिका चेयरमैन रमेश चंद गर्ग व शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक देशपाल यादव ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, लंबी कूद, दौड़, वॉलीबॉल, ऊंची कूद व रस्सी कूद जैसी अनेक प्रतियोगिताएं कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान देशपाल यादव ने कहा कि युवा देश और समाज का आधार स्तंभ होता है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। युवा देश का वर्तमान स्तंभ होने के साथ साथ भविष्य के भावी कर्णधार भी है । युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं, ऐसे कार्यक्रमों से समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं को बेहतरीन प्लेट फॉर्म मिलता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र गर्ग ने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति का सही दिशा में सदुपयोग कर जीवन के मूल लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक तिजारा के कोआर्डिनेटर सचिन कुमार ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी व रस्सी कसी में फ्लोयम की टीम विजेता रही व एच एस की टीम उपविजेता रही।
बालीबॉल प्रतियोगिता में साई टीम विजेता रही इसी तरह दौड़ प्रतियोगिता में चार मीटर की दौड़ में प्रवीण कुमार ने प्रथम ,जावेद खान ने द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लकी ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय और कमल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में राहुल ने प्रथम ,मनीष और अभिषेक ने द्वितीय व अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ियों और टीमों को देशपाल यादव और शारीरिक शिक्षक सतवीर वर्मा ने प्रमाण पत्र और टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सतवीर वर्मा ने किया निर्णायक की भूमिका देशपाल यादव ने निभाई। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, रकीब, रवीसअली, प्रदीप कुमार यादव, कोच नीरज कुमार, राहुल, कपिल सहित श्री साई यूथ क्लब के मेंबर उपस्थित रहे ।
Naresh Chouhan 

