1.75 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी फ्री बिजली:50 यूनिट तक फ्री बिजली करने का 85 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा, 35 करोड़ बचेंगे

1.75 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी फ्री बिजली:50 यूनिट तक फ्री बिजली करने का 85 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा, 35 करोड़ बचेंगे

राज्य सरकार द्वारा हर माह 50 यूनिट तक की बिजली फ्री देने की घोषणा से जिले के पौने दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली मिलेगी। इससे इनके 30 से 35 करोड़ रुपये बचेंगे। यह राहत बहुत बड़ी होगी। इससे कोरोना के चलते आर्थिक परेशानी से गुजर रहे उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिलेगी।

कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इसमे हर वर्ग को संतुष्ट करने की घोषणा की है। इसमे से 50 यूनिट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओ को निशुल्क् बिजली फ्री करने की घोषणा गई । इससे जिले में भी करीब एक लाख 79 हजार उपभोक्ताओ को निशुल्क बिजली मिलेगी। बिजली निगम के सूत्रों के अनुसार जिले में सभी केटेगरी के उपभोक्ता दो लाख 60 हजार 961 है। इनमे से दो लाख 18 हजार 784 घरेलू उपभोक्ता है। जनवरी माह के जारी किये गए बिलों के अनुसार 50 यूनिट प्रति माह बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता एक लाख 79 हजार 697 है। हालांकि उपभोक्ताओं की यह संख्या हर माह एक - दो हजार कम - ज्यादा हो सकती है। फिर भी करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं को हर माह निशुल्क बिजली मिलेगी। इससे उनके करीब 35 करोड़ रुपए बचेंगे। जो कि बहुत बड़ी राहत साबित होगी।