REET मामले में आरोपियों को कोर्ट में किया पेश:एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा, दूसरे को 4 दिन को SOG की रिमांड में भेजा

REET मामले में आरोपियों को कोर्ट में किया पेश:एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा, दूसरे को 4 दिन को SOG की रिमांड में भेजा

रीट पेपर लीक मामले में SOG की रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों को गुरुवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में व एक आरोपी को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा।

अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया कि SOG ने आरोपी ग्राम सेवक नरेन्द्र कुमार विश्नोई व दूसरे आरोपी बबलू मीना को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी की अदालत में पेश किया जहां से आरोपी ग्राम सेवक नरेन्द्र कुमार विश्नोई को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेजने के आदेश जारी किए। दूसरे आरोपी बबलू मीना के लिए SOG की ओर पुलिस रिमांड की मांग की गई। जिस पर कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर SOG सौंपा।

बबलू मीना को अब SOG 27 फरवरी को कोर्ट में पेश करेगी। SOG के सीआई रमेश पारीक ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि पेपर कहां से आया था। इसी के साथ ही इस पेपर को कहां कहां बेचा गया था। इस बारे में SOG की ओर से आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। SOG को आरोपी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिसके चलते SOG की ओर से पुलिस रिमांड मांगा गया है।