दुष्कर्म के केस में फौजी गिरफ्तार: 11वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता बोली- शराब पिलाकर दिया घटना को अंजाम

दुष्कर्म के केस में फौजी गिरफ्तार: 11वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता बोली- शराब पिलाकर दिया घटना को अंजाम
8 फरवरी को थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

जिले के रियांबड़ी में दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एक फौजी को गिरफ्तार किया गया। उस पर नाबालिग युवती को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी का नाम महावीर जाट बताया जा रहा है। उसे थांवला पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना दो सप्ताह पुरानी है। जिसके बाद से आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी।

8 फरवरी को पीड़िता ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी कि फौजी महावीर जाट उसे तब जबरदस्ती एक होटल में ले गया, जब वह स्कूल जा रही थी। वहां, शराब पिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद घर के पास छोड़कर भाग गया। घर पहुंच पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कारवाई गई थी।

पीड़ित नाबालिग 11वीं क्लास की छात्रा है। वहीं, आरोपी फौजी की पोस्टिंग लेह लद्दाख में है। जो कुछ दिन के लिए घर आया हुआ था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।