नाना ने की घिनौनी हरकत, नाबालिग की मां ने करवाया मामला दर्ज

नाना ने की घिनौनी हरकत, नाबालिग की मां ने करवाया मामला दर्ज

मुहं बोले नाना ने ही एक नाबालिग से घिनौनी हरकत की है। नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर मलसीसर थाने में मामला दर्ज किया गया है। कलयुगी नाना ने बच्ची से पिछले एक साल के दौरान कई मर्तबा दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसके भाइयों और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया है। आरोपी ने अभी 15 अप्रैल 2022 को फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित बच्ची आठवीं कक्षा की छात्रा है। बच्ची की मां ने मलसीसर थाने में रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया है।

आरोपी की भाभी ने पीड़िता की मां को बना रखी थी धर्म की बेटी पीड़ित बच्ची की मां ने रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति से उसका चार साल से विवाद चल रहा है। वह पति से अलग रहती है। इसलिए वह डाबडीधीर सिंह गांव में राकेश कुमार शर्मा के नोहरे में किराये पर रहती थी। राकेश की मां ने उसको अपनी धर्म की बेटी बना रखा था। पीड़ित बच्ची को वह दोहिती मानती थी। बच्ची राकेश की मां के पास उसके घर में ही रहती थी। राकेश मां और राकेश शर्मा कहते थे कि इस बच्ची की शादी वे ही करेंगे। राकेश मां पीड़ित बच्ची को अपनी दोहिती मानती थी। राकेश का चाचा रामप्रसाद शर्मा भी उनके साथ ही रहता है। आरोपी रामप्रसाद अविवाहित है। रिपोर्ट के अनुसार 2 जनवरी 2021 को राकेश की मां किसी काम से दूसरे गांव गई थी। इस दौरान रामप्रसाद ने बच्ची को अकेली देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बच्ची के साथ कई मर्तबा दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने 15 अप्रैल 2022 की शाम बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची डर गई। वह अपने पिता के पास कंकड़ेऊ चली गई। इसके बाद 27 अप्रैल को बच्ची अपनी मां के पास पहुंची, वह उदास थी। उसको पूछा तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां भी डर गई, वह भी 30 अप्रैल को डाबड़ी धीर सिंह गांव से निकलकर मण्ड्रेला जाकर रहने लगी। इसके बाद मलसीसर पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश कर रही है।