सर्दियों में चेहरे की चमक पर पड़ने लगता है असर, टमाटर के इन 3 फेसपैक से लौटाएं अपनी खूबसूरती

सर्दियों में चेहरे की चमक पर पड़ने लगता है असर, टमाटर के इन 3 फेसपैक से लौटाएं अपनी खूबसूरती

Tomato Facepack for Skin : टमाटर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मददगार होता है, बल्कि इसकी मदद से आप अपनी स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। जी हां, रोजमर्रा की देखभाल के लिए आप इस खास टमाटर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे रिंकल्स, दाग-धब्बों, पिंपल्स जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल जैसे गुण होते हैं, जो स्किन में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं। सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप टमाटर का फेसपैक लगा सकते हैं। इससे स्किन की चमक बरकरार रहती है। साथ ही यह स्किन पर मौजूद गंदगी को हटाने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए किस तरह लगाएं टमाटर?

सर्दियों में लगाएं टमाटर और शहद का फेसपैक

टमाटर चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और कालेपन की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसके साथ शहद को मिक्स करके लगाने से स्किन पर होने वाली सूजन और ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। इसमें लगभग सभी तरह का एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट कर सकता है।

स्किन पर लगाएं एलोवेरा और टमाटर का फेसपैक

टमाटर अपने ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाता है, इसमें टैनिंग को कम करने का गुण होता है। गर्मियों के सीजन की तरह सर्दियों में भी टैनिंग की परेशानी होती है। अगर आप सर्दियों में टैन को हटाना चाहते हैं, तो टमाटर और एलोवेरा से बना फेसपैक चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर मौजूद जिद्दीदाग को कम किया जा सकता है। यह आपकी स्किन को लोचदार और कोमल बनाए रखने में मददगार है। 

टमाटर और एवोकाडो का फेसपैक

स्किन की चमक को बढ़ाने से लेकर स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों और ड्राईनेस की परेशानी को दूर करने के लिए टमाटर और एवोकाडो का फेसपैक लगा सकते हैं। एवोकाडो अपने हाइड्रेटिंग गुणों और पौष्टिक पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार हो सकता है। इससे झुर्रियां कम हो सकती है।