जोधपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पहाड़ी से बहा तिरंगे के रंग में रंगा झरना

Aug 16, 2020 - 04:17
Aug 16, 2020 - 05:00
जोधपुर:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पहाड़ी से बहा तिरंगे के रंग में रंगा झरना

जोधपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सूर्यनगरी में लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शहर में दिनभर हुई जोरदार बारिश के बीच लोग अवकाश का लुत्फ उठाने घूमने निकल पड़े। बारिश के कारण बैरीगंगा में झरना बह निकला। कुछ उत्साही युवकों ने अनूठा प्रयोग कर इस झरने को तिरंगे के रंग में रग दिया।

जोधपुर: सेई के गेट खोले, कमजोर मानसून के कारण पानी को तरसते जवाई बांध में पहुंचेगा पानी (यह भी पढ़ें)

दो युवक पहाड़ी पर चढ़े और उन्होंने झरने के ऊपर से दोनों तरफ से केसरिया व हरा रंग मिलाना शुरू कर दिया। बीच में पहाड़ी से गिरता पानी सफेदी लिए था। ऐसे में पहाड़ी से गिरता झरना राष्ट्रध्वज के रंग में गिरता नजर आया। इन युवकों ने बताया कि उन्होंने इस बार पंद्रह अगस्त को कुछ अलग करने का तय किया था। मौसम ने भी इसमें उनका साथ दिया और झरने बह निकले। इस पर वे रंग लेकर वहां पहुंच गए और झरने को तिरंगे के रंग में रंग दिया।