अलवर: 91.91 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी बीएसटीसी परीक्षा
अलवर: पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं की ओर से प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा (बीएसटीसी) सोमवार को जिले के 183 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में 91.19 परीक्षार्थी शामिल हुए। सीडीईओ अनिल कौशिक ने बताया कि 37 हजार 118 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 33 हजार 851 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
पाली: पुलिस कांस्टेबल व फर्जी पत्रकार ने पाली में की चाेरी, दाेनाें गिरफ्तार (यह भी पढ़ें)
कोविड-19 संक्रमण के चलते केंद्रों पर सावधानी बरतने के निर्देश थे, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही और प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। शहर के कंपनी बाग राेड स्थित परीक्षा केंद्राें से परीक्षा देने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी बाहर आए ताे भीड़-भाड़ का माहाैल हाे गया। इससे पहले प्रवेश पत्र चैक करने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया, लेकिन यहां भी प्रोटोकॉल की पूरी पालना नहीं दिखी। अभ्यर्थियों को लाइन में खड़ा कर दिया गया, जिनके बीच दूरी भी मानकों के अनुसार नहीं थी।


