पाली: पुलिस कांस्टेबल व फर्जी पत्रकार ने पाली में की चाेरी, दाेनाें गिरफ्तार
पाली: अकसर चाेर-नकबजन गिराेह काे पकड़ने में पुलिस महकमे के अधिकारी-कर्मचारियाें की टीम की विशेष भूमिका रहती है, लेकिन पाली के पुराना हाउसिंग बाेर्ड इलाके में एक मकान से नकदी व जेवरात चुराने की घटना में पुलिस का एक कांस्टेबल ऐसे शातिर नकबजन गिराेह के सरगना के साथ पकड़ा गया, जाे फर्जी पत्रकार बन एक टीवी चैनल की आईडी की आड़ में गिराेह चला रहा था।
भरतपुर: बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लेने की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन (यह भी पढ़ें)
एसपी राहुल काेटाेकी ने बताया कि पाली औद्याेगिक थाना प्रभारी सवाईसिंह राठौड़ की टीम ने जाेधपुर पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल सागरराम मेघवाल के साथ नकबजन गिराेह के सरगना माेहित कंसारा उर्फ माेंटू उर्फ वीर कंसारा काे गिरफ्तार किया है।
भारतीय देसी नस्ल के कुत्ते (यह भी पढ़ें)
आराेपी कांस्टेबल सागरराम जाेधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र में जेतसर गांव का रहने वाला है, जाे कांस्टेबल के पद पर प्रोबेशन पीरियड में जाेधपुर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में कार्यरत है। गिराेह का सरगना माेहित कंसारा जाेधपुर शहर के माणक चाैक इलाके में मकराना मोहल्ले का निवासी है।
संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव (यह भी पढ़ें)
एसपी काेटाेकी ने बताया कि अब तक छानबीन व पूछताछ में हालांकि आराेपी कांस्टेबल सागराराम की भूमिका गिराेह के सरगना माेहित कंसारा के साथ गत 25 अगस्त की रात काे पाली के पुराना हाउसिंग बाेर्ड के मकान में हुई चाेरी की घटना में ही सामने आई है। मगर आराेपी माेहित कंसारा के गिराेह ने पाली में चाेरी की घटना के साथ ही जयपुर, नागाैर व गुजरात के गांधी नगर में चाेरी की 11 और वारदात कबूल की है।


