कंडम बसों के परमिट निरस्त करने थे, 260 बसों को नोटिस देकर भूला विभाग

कंडम बसों के परमिट निरस्त करने थे, 260 बसों को नोटिस देकर भूला विभाग

जयपुर शहर में चल रही सिटी बसें खस्ता हाल में हैं। करीब 33 ऐसे रूट हैं, जिन पर 400 से ज्यादा पुरानी व कंडम बसें दौड़ रही हैं। परिवहन विभाग ने जयपुर में चल रही 15 साल पुरानी बसों के परमिट निरस्त करने की तैयारी कर ली है। पहले चरण में 14 रूट पर संचालित हो रही 260 बसों को नोटिस थमा दिए हैं हालांकि कार्रवाई इससे आगे नहीं बढ़ पाई।

लंबित प्रकरणाें के जवाब में देरी की ताे एसडीएम काे नाेटिस देकर हाेगी कार्रवाई (यह भी पढ़ें)

कारण, यह बसें खस्ता हाल में हैं और धुआं से प्रदूषण बढ़ रहा है। बस संचालक लॉक डाउन के दौरान हुए अपने घाटे की दुहाई देकर कार्रवाई टालने की गुहार लगाए हुए हैं और राजनेताओं के यहां से भी दखल की जा रही है। एनजीटी के आदेश के बाद प्रदूषण कम करने के लिए जयपुर सहित पांच शहरों से 15 साल पुराने वाहनों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है।