एमडीएस यूनिवर्सिटी में रिश्वत का खेल:एफआईआर में वीसी सहित नाै आरोपी नामजद

एमडीएस यूनिवर्सिटी में रिश्वत का खेल:एफआईआर में वीसी सहित नाै आरोपी नामजद

अजमेर: घूसखाेरी मामले में गिरफ्तार एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्राे. आरपी सिंह, उनके निजी ड्राइवर व बाॅडीगार्ड रणजीत चाैधरी और नागाैर के निजी काॅलेज के प्रतिनिधि महिपाल के अलावा छह और आरोपियों काे एफआईआर में नामजद किया गया है। एसीबी इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।

कोरोना जैसी महामारी में कानून तोड़ा तो 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल तक की कैद (यह भी पढ़ें)

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि मामले में मुख्यालय से एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए अजमेर एसपी काे भिजवा दी गई है। गिरफ्तार आरोपी आरपी सिंह, रणजीत और महिपाल से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। आरोपी वीसी के कार्यकाल में उनके द्वारा लिए गए निर्णय और कार्य की पत्रावलियाें का भी अवलाेकन किया जा रहा है।

सानू रेल लाइन प्रोजेक्ट में 10 करोड़ के घपले की आशंका (यह भी पढ़ें)

जांच की जा रही है कि सिंह ने अपने निजी ड्राइवर रणजीत काे भी यूनिवर्सिटी में अस्थाई कर्मचारी के ताैर पर दर्शा रखा था, यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से रणजीत काे अब तक दी गई राशि के बारे में एसीबी ने पत्रावलियां तलब की है। घूसखाेरी मामले में आरोपी वीसी आरपी सिंह का बैंक खाता एसबीआई में है, उसे सीज किया गया है। उनके निजी ड्राइवर रणजीत के यूपी में तीन बैंक खाते यूपी में हैं, जिन्हें बैंक से संपर्क कर सीज करवा दिए गए हैं।