मिशन ग्रीन के तहत 250 से अधिक पौधे लगाकर किया पौधरोपण

मिशन ग्रीन के तहत 250 से अधिक पौधे लगाकर किया पौधरोपण

भरतपुर । मिशन ग्रीन भरतपुर के अंतर्गत सोमवार को पर्यावरण विद बच्चू सिंह वर्मा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पर्यावरण विद वर्मा ने बताया कि शहर के बिजली घर से सारस चौराहा, यातायात चौराहा से कृष्णा कॉलोनी, एमएसजे कॉलेज से अछनेरा रोड तक 250 से अधिक पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया। साथ ही बताया कि भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण एवं शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। पर्यावरण प्रेमी राहुल मदेरणा ने बताया कि मानसून की शुरुआत होने के साथ ही पर्यावरण विद वर्मा द्वारा मिशन ग्रीन भरतपुर के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर उनका संरक्षण किया जा रहा है। हर साल की भांति मिशन ग्रीन भरतपुर के अंतर्गत इस साल भी 10 हजार से अधिक पौधे लगाकर उनकी देख रेख कर शहर को हराभरा बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर पौधारोपण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राहुल मदेरणा, मोहित सिनसिनवार,हरिओम ,आकाश लोहागढ़,मयूर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।