रास्ते में जलभराव से आमजन को हो रही परेशानी, पानी में गिर कर चोटिल हो रहे स्कूल जाने वाले बच्चे

रास्ते में जलभराव से आमजन को हो रही परेशानी, पानी में गिर कर चोटिल हो रहे स्कूल जाने वाले बच्चे

गांव कलसाड़ा में पुलिस चौकी के पीछे बरबटपुरा वाले रास्ते पर बरसात के कारण जलभराव हो जाने से आमजन और स्कूल जाने वाले बच्चों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज उपाध्याय ने बताया कि रास्ते में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन से कहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। बरसात के कारण रास्ते में पानी भरने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।

वहीं अपने खेतों में आने जाने वाले लोग भी परेशान हैं। कुछ लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण करके रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव का भी समस्या के प्रति ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाए जाने की मांग की है। नगर . नगरेश्वर महादेव के पास कालोनी के रास्ते में जमा कीचड भास्कर न्यूज। नगर इन दिनों कस्बे के वार्ड संख्या 15 स्थित कालोनी के मुख्य रास्ते में कीचड़ जमा होने से राहगीरों का आवागमन बाधित बना हुआ है।

कस्बे के वार्ड संख्या 15 में नगरेश्वर महादेव के पास स्थित कालोनी के मुख्य रास्ते में गंदे पानी की निकासी का अभाव है। ऐसे में दोनों तरफ के घरों का गंदा पानी मुख्य रास्ते में जमा रहता है। जो निकासी के अभाव में कीचड़ का रूप धारण कर लेता है। जिससे दलदल होने पर मच्छरों के चलते उक्त कालोनी के बच्चे बीमारियों की आशंका से परेशान बने रहते है। वही रास्ता अवरुद्व होने से आवागमन में परेशानी रहती है। कॉलौनी निवासी भगवान सिंह ने बताया कि कॉलौनी में जलभराव की समस्या से नगर पालिका को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया है। लेकिन जनप्रतिनिधि व अधिकारी समस्या से अनजान बने हुए है।

बरसात के कारण रास्ते में पानी भरने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
बरसात के कारण रास्ते में पानी भरने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।