बानसूर की पूजा DU में बनी असिस्टेंट प्रोफेसर:लड़कियों के लिए मिशाल पेश की, बोलीं- लक्ष्य प्राप्ति के लिए हिम्मत, साहस और धैर्य रखे

बानसूर की पूजा DU में बनी असिस्टेंट प्रोफेसर:लड़कियों के लिए मिशाल पेश की, बोलीं- लक्ष्य प्राप्ति के लिए हिम्मत, साहस और धैर्य रखे

बानसूर के ढाणी गिरधारी दास निवासी पूजा यादव का दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। पूजा यादव के पिता रमेश यादव स्कूल शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। वहीं, उनकी माता गृहणी है।

पूजा यादव ने बताया कि उन्होंने जियोलॉजी विषय में ओबीसी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बानसूर के एक निजी स्कूल से की। उसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। पूजा ने छात्र-छात्राओं और खासकर लड़कियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से नहीं डरना चाहिए। धैर्य और संयम के साथ किए गए प्रयास सफलता अवश्य दिलाते हैं। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। बस लक्ष्य प्राप्ति के लिए हिम्मत और साहस होना चाहिए। आज के युग में लड़कियां कई क्षेत्रों में आगे हैं और बड़ी-बड़ी पोस्टों पर कार्यरत हैं।