शिक्षा विभाग का व्हाट्सएप ग्रुप हैक, अश्लील फोटो डाले

शिक्षा विभाग का व्हाट्सएप ग्रुप हैक, अश्लील फोटो डाले

बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाया गया इंटरनल वाट्सएप ग्रुप मंगलवार को किसी पाकिस्तानी ने हैक कर लिया। उसने इसमें न्यूड (अश्लील) फोटो और वीडियो डाल दिए। इससे शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया। 23 फरवरी को बनाए गए इस ग्रुप के एडमिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एलडीसी गौरव इंदोलिया और एमआईएस कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र सैनी थे।

इसमें 256 शिक्षक और अध्यापिकाओं समेत कई अफसर जुड़े हुए थे। बोर्ड एग्जाम सीएम 2022 ग्रुप के हैक होने का पता तब चला जब ग्रुप में जुड़े सदस्यों ने अफसरों को शिकायत की। इस ग्रुप में 092 301 3301326 नंबर से अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे गए।

साथ ही ग्रुप ज्वाइन करने के लिए कुछ लोगों को लिंक भी भेजा गया था। इसमें दूसरा नंबर 9053126141 हरियाणा में किसी राजू सिंह नामक व्यक्ति का है। पता चलते ही डीईओ प्रेम सिंह कुंतल ने इस ग्रुप को ही डिलीट करवा दिया। पुलिस की साइबर क्राइम सेल इस मामले की जांच कर रही है।