शादी का झांसा दे 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा बैंक मैनेजर

शादी का झांसा दे 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा बैंक मैनेजर

शादी का झांसा देकर एक बैंक मैनेजर युवती से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी करने से स्पष्ट मना करने से आहत युवती ने अब उसके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 31 वर्षीय पीड़ित युवती पाई बाग इलाके की रहने वाली है। वर्ष 2010 में वह अपने माता-पिता के साथ बड़ी बहन के लिए लड़का देखने आगरा गई थी। वहां उसकी विजय बघेल पुत्र कपूर चंद बघेल से जान-पहचान हो गई।

विजय उससे और मां से फोन पर बातचीत करने लगा। कुछ दिन बाद वह पढाई के सिलसिले में भरतपुर आकर हमारे घर पर ही रहने लगा। इस दौरान वह उसे पसंद करने लगा और बड़ी बहन के बाद शादी करने का झांसा देकर संबंध बना लिए।

अश्लील वीडियो भी बना लिए। वह इसलिए चुप रही क्योंकि विज ने उसे शादी करने का भरोसा दिला रखा था। वर्ष 2013 में विजय की बैंक में नौकरी लग गई। अभी वह चमोली उत्तराखंड स्थित एसबीआई बैंक में कार्यरत है।