बजट में दौसा जिले को मिली कई सौगात:4 कन्या कॉलेज व बसवा में SDM ऑफिस खुलेगा; लालसोट में जिला अस्पताल, खुरी कलां में देवनारायण हॉस्टल

बजट में दौसा जिले को मिली कई सौगात:4 कन्या कॉलेज व बसवा में SDM ऑफिस खुलेगा; लालसोट में जिला अस्पताल, खुरी कलां में देवनारायण हॉस्टल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में राज्य बजट पेश किया। सीएम ने एक शायरी से बजट की शुरुआत करते हुए कहा कि न पूछो मेरी मंजिल कहां है अभी तो सफर का इरादा किया है, ना हारूंगा हौंसला उम्रभर, यह मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है। उन्होंने दौसा जिले को चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें दी हैं। इसके अलावा दौसा जिले को क्या-क्या सौगातें मिली, आपको बताते हैं।