12 दिन बाद नहीं पकड़े प्रभुदयाल के हत्यारे, विधायक और पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
पहाड़ी: प्रभुदयाल हत्याकांड को बारह दिन हो जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नही कर पाने को लेकर क्षेत्र के लोगो ने उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और कामां विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जंगल राज को जमकर कोसा और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि गत 28 अगस्त की शाम करीब 7 बजे डीग भूड़ा गेट निवासी प्रभुदयाल पुत्र प्रीतम सैनी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उसके साले बरखेड़ा निवासी चेतराम को घायल करके बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसको लेकर पूर्व में भी ग्रामीणों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बस स्टैंड पर चक्का जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, मगर 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रभुदयाल के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिसको लेकर भाजपा नेता जवाहर सिंह बेढम के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह करीब 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता और सर्व समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप गुर्जर के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।


