डीग में स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत 9 हजार लाभार्थियों को बांटे जाएंगे, हर दिन 150 महिलाओं को मिलेंगे मोबाइल

डीग में स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत 9 हजार लाभार्थियों को बांटे जाएंगे, हर दिन 150 महिलाओं को मिलेंगे मोबाइल

डीग में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में मोबाइल वितरण कार्यक्रम केएल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के महाराजा सूरजमल सभागार हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शरद मेहरा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत फोन वितरण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान प्रथम चरण की सूची के पात्र लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना कर शिविर में आमंत्रित किया गया। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सुना और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर के दौरान जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने दो स्कूली छात्राओं को स्मार्टफोन सौंपकर वितरण की शुरुआत की। जिला कलेक्टर मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान डीग क्षेत्र की पंचायत समिति डीग में कुल 9 हजार स्मार्टफोन वितरित होने हैं। जो 60 दिन में वितरित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन लगभग 150 स्मार्टफोन लाभार्थियों को दिए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम रवि गोयल, एडिशनल एसपी गुमनाराम और तहसीलदार पुष्कर सिंह चौधरी समेत अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।