दो बड़ी सेना भर्ती रैली जल्द:कोरोना के दौर में खड़ा हुआ सेना भर्ती का बैकलॉग जल्दी पूरा होगा, दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल अलोक क्लेर मुख्यमंत्री से भी कर चुके हैं मुलाकात
राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबर है। खासकर सेना भर्ती की तैयार करने वाले यूथ के लिए। प्रदेश में जल्दी ही दो बड़ी सेना भर्ती रैली होंगी। जिसके लिए दक्षिण पश्चमी कमान के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अलोक क्लेर मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चमी कमान की ओर से इटाराणा छावनी में आयोजित अलंकरण समाराेह में यह जानकारी दी। इन दाे सेना भर्ती रैली में एक अलवर में भी होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश को लॉकडाउन के बाद अनलॉक की गाइडलाइन का पालन करना पड़ा है। जिसके कारण सेना भर्ती ही नहीं सभी तरह के कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। लेकिन, करीब एक माह से ही कोरोना की गाइडलाइन में कुछ सिथिलता मिली है। निश्चित रूप से इस दौर में सेना की भर्ती भी प्रभावित रही। लेकिन, अब हम बहुत जल्दी देा बड़ी सेना भर्ती करने जा रहे हैं। जिसके लिए स्टेट गर्वनमेंट व प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। हमें पूरी कोशिश करनी है कि जितना भी बैकलॉक है सेना भर्ती रैली का उसे जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। असल में अलवर जिले में ही हजारों युवा सेना भर्ती के इन्तजार में हैं। प्रदेश भर में सेना भर्ती की तैयारी में बड़ी संख्या में युवा अभ्यास में जुटे हुए हैं। कोरोना महामारी के कारण मार्च के बाद में सेना भर्ती रैली का आयोजन नहीं हो सका है। अप्रेल माह में अलवर में तीन जिलों की सेना भर्ती होने वाली है। जिसकी तैयारी भी चल रही हैं। हालांकि अभी सेना भर्ती का कार्यक्रम घोषत होना बाकी है।

यूएन का मेंडेट काउंटर टेरेरिज्म
उन्होंने बताया कि यूनाइटेड नेशन का मेंडेट है काउंटर टेरेरिज्म। इसके तहत इस समय बीकानेर में भारत-अमेरिकी सेना के बीच युद्धाभ्यास जारी है। युद्धाभ्यास के साल दर साल रूट व साइज में बढ़ौतरी की है। इस बार अमेरिका की एक पूरी बटालियन आई है। जिसके साथ हमारी 11 जम्मू कश्मीर यूनिट के साथ युद्धाभ्यास जारी है। जिसका पहला लक्ष्य है दूसरी सेनाओं के ऑपरेशन को समझना। दूसरा यह भी संदेश है कि देा महान देश व दो महान आर्मी के बीच कॉर्पोरेशन भी है। जिससे मिलट्री टू मिलिट्री का मैसेज पूरी दुनिया को दिया जा रहा है।
सेवानिवृत सैनिकों को मिलेंगी सुविधाएं
लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर ने कहा कि आगामी एक दो साल में पूर्व सैनिकों के लिए अपोर्च्यूनिटी काफी बढ़ जाएंगी। जिसके लिए हमने डिपार्टमेंट ऑफ इण्डियन आर्मी वैटर्न्स दिल्ली में खोला है। इसके अलावा डीजी रिसेटलमेंट भी है। फौज में दो या तीन वर्टिकल खोले हैं। जिला स्तर तक सेवानिवृत सैनिकों के लिए सुरक्षा गार्ड ही नहीं कॉम्पीटिशन के दौर में उनको उनकी योग्यता के आधार पर नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। जिसके लिए बड़ी कम्पनियों से भी सेना की बात हुई है। इसीएचएस या पॉलिक्लिनिक तक नहीं आने वाले पूर्व सैनिक नजदीक के हास्पिटल में इलाज करा सकते हैं। जिसके लिए पॉलिक्लिक के स्तर पर भुगतान किया जाता है।
शहीद परिवारों को मिलेगी नौकरी
शहीद के परिजनों को नौकरी में विलम्ब होने के सवाल पर क्लेर ने कहा कि इसके लिए सरकार व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के स्तर पर पूरी सुनवाई होती है। फिर भी किसी व्यक्ति विशेष के केस में कोई दिक्कत है तो उसकी जानकारी दी जा सकती है। ताकि उसका समाधान हो सके।


