महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या लखनपुर थाना क्षेत्र के कोठेन कला की घटना, पांच महीने पहले हुई थी शादी

महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या लखनपुर थाना क्षेत्र के कोठेन कला की घटना, पांच महीने पहले हुई थी शादी

लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव कोठेन कला में शनिवार देर शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।मामले को लेकर पियर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर महिला का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि गांव कोठेन कला में महिला ने फांसी लगा ली है जिस पर पुलिस मय जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंची। मृतक महिला राखी सैन का शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला।

थाना अधिकारी ने बताया करीब पांच माह पहले कोठेन कला निवासी रवि सैन के साथ राखी सेन की शादी हुई थी। मृतका राखी सेन के पिता सेमर का नगला थाना जगनेर आगरा निवासी राजेंद्र ने ससुराल पक्ष के खिलाफ लखनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है कि मृतका के पति रवि पुत्र राजपाल, सास मुन्नी, ननद आश्या और मेहंदी ने उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे और शनिवार देर शाम को उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया मामला अभी संदिग्ध है मृतका का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट एवं छानबीन के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

खेत में खरपतवार करते समय सर्पदंश से युवक की मौत
रुदावल| उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव पना में खेत में खरपतवार करने गए युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। उच्चैन थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि गांव पना निवासी कैलाश कुशवाह (26) रविवार सुबह खेत पर खरपतवार करने गया था। खरपतवार करते समय अचानक सर्प ने काट लिया। जिससे युवक की तबियत खराब हो गई जिसे परिजन उपचार के लिए उच्चैन सीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।