24 टन सरसों का तेल चोरी का मामला नदबई पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार, बिहार में मिला टैंकर, 50 ड्रामों में भरे करीब 12 टन सरसों का तेल भी बरामद
टैंकर चालक द्वारा सरसों तेल से भरे टैंकर को खुर्द बुर्द करने के मामले में नदबई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर एवं 50 ड्रामों में भरे करीब 12 टन सरसों के तेल को बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गर्ग ऑयल मिल बेलारा के मैनेजर अभिषेक गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 01 मार्च 2022 को चालक जितेन्द्र कुमार टैंकर में करीब 24 टन सरसों तेल लेकर कोलकता के लिये रवाना हुआ था। चालक जितेन्द्र कुमार ने रास्ते में ही टैंकर और सरसों तेल को खुर्द-बुर्द कर दिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी टैंकर चालक जितेन्द्र कुमार को जिला सुल्तान पुर यूपी से गिरफ्तार किया गया था।

वहीं आरोपी से गहन पूछताछ की गई और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को बिहार और खुर्द-बुर्द किये सरसों तेल करीब 12 टन को उत्तर प्रदेश से बरामद किया है। शेष सरसों के तेल के लिए आरोपी से गहन पूछताछ जा रही है।


