भरतपुर में मिले कोरोना के 741 मरीज तीसरी लहर में हुई दूसरी मौत, एक्टिव केसों की संख्या हुई 4 हजार 2 सौ 17

भरतपुर में मिले कोरोना के 741 मरीज तीसरी लहर में हुई दूसरी मौत, एक्टिव केसों की संख्या हुई 4 हजार 2 सौ 17

भरतपुर में रविवार को 741 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद कोरोना से मौतों की संख्या 263 हो चुकी है। लगातार दूसरे दिन आज कोरोना के मरीज की मौत हुई है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मरीज 4 हजार 2 सौ 17 हो चुके हैं।

भरतपुर जिले में लगातार आज दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ गई है। लेकिन लगातार लोग बरतने से बाज नहीं आ रहे। भरतपुर शहर के बाद सेवर थाना इलाके में 138 मरीज मिले हैं। आज वीकेंड कर्फ्यू के बाद भी पुलिस की सख्ती नजर नहीं आई। लोग बिना मास्क के वाहनों से घूमते नजर आए।

भरतपुर 197
बयाना 34
भुसावर 86
डीग 60
कामां 29
कुम्हेर 40
नदबई 38
नगर 33
रूपवास 72
सेवर 138
अन्य राज्य और शहर 14
कुल 741