दीवार फांद घर में घुसा युवक, विरोध करने पर धमकाया

दीवार फांद घर में घुसा युवक, विरोध करने पर धमकाया

जोधपुर के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। जैतीवास निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुस धमका कर दुष्कर्म किया और भाग निकला। बाद में महिला ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना सेअवगत कराया। इसके बाद देर रात मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार जैतीवास निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कर बताया कि कल सुबह वह अपने घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान गांव का निवासी श्रवण देवासी मकान की दीवार फांद घर में घुस आया। उसके अकेली देख श्रवण ने उसे धमकाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने इसका विरोध किया। इस दौरान उसके कपड़े फट गए। श्रवण उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। शाम को पति के बाहर से लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी। सके बाद वे देर रात बिलाड़ा पुलिस ताने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस आज पीड़िता का मेडिकल कराएगी। साथ ही उसके बयान दर्ज कराएगी। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।